उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें देर रात सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई थी, जिसके चलते रविवार अलसुबह करीब 2 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया किया गया।
सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद रविवार करीब 2 बजे तड़के एम्स में भर्ती कराया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों का एक समूह उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।
स्वास्थ्य मंत्री नड्डा पहुंचे अस्पताल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के स्वास्थ का हालचाल जानने एम्स पहुंचे। अस्पताल सूत्रों ने धनखड़ की हालत को स्थिर बताया है और इलाज जारी है।
यहां बताते चलें कि सदा एक्टिव रहने वाले उपराष्ट्रपति धनखड़ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ की कार्यकुशलता के सभी कायल देखे गए हैं। उनके स्वस्थ होने की सभी ने कामना की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव