अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट से ग्राइंडिंग यूनिट खरीदी
नई दिल्ली । आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट से 315 करोड़ रुपये में एक ग्राइंडिंग यूनिट का खरीदने की घोषणा की है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह दो इकाइयों की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त 504 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड ने 315 करोड़ रुपये में इंडिया सीमेंट लिमिटेड से महाराष्ट्र के परली में एक कैप्टिव रेलवे साइडिंग के अलावा 11 लाख टन प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता वाली एक ग्राइंडिंग इकाई के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि उसने विक्रेता के साथ एक परिसंपत्ति खरीद समझौता किया है। इस खरीद से कंपनी को तेजी से बढ़ते महाराष्ट्र के बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव