'उडारियां' कास्ट ने किया अभिषेक का ग्रैंड वेलकम
मुनव्वर फारुकी ने 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वह शो जीत गए और उनके मुकाबले खड़े अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर अप बनकर बाहर आए। अभिषेक इस सीजन को तो नहीं जीत पाए, लेकिन लाखों दिलों को जरूर जीत लिया। शो से बाहर आने के बाद एक्टर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
'उडारियां' कास्ट ने किया अभिषेक का ग्रैंड वेलकम
फैंस और फ्रेंड्स के साथ टॉप 2 में पहुंचने का जश्न मनाने वाले अभिषेक ने उन्हें सपोर्ट करने वालों को दिल से शुक्रिया किया। लेकिन अभिषेक के सेलिब्रेशन का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। टीम 'उडारियां' से अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके लिए पार्टी रखी। दोनों अभिषेक से मिलकर खुश नजर आए। अभिषेक, अंकित से मिलते ही इमोशनल हो गए।
अभिषेक-अंकित का हुआ भरत मिलाप
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का अभिषेक कुमार के साथ खास बॉन्ड है। अभिषेक के शो में होने के दौरान दोनों ने उसे सपोर्ट भी किया था। अभिषेक के समर्थ को थप्पड़ मारने वाले सीन के बाद अंकित और प्रियंका, अभिषेक के सपोर्ट में आए थे। ग्रैंड वेलकम के दौरान महीनों के बाद जब अभिषेक ने अंकिता को देखा, तो वो गले लगकर रोने लगे। सामने आए वीडियो में दोनों ही भावुक नजर आ रहे हैं।
केक काटकर किया सेलिब्रेशन
अभिषेक ने अंकित और प्रियंका के अलावा बाकी लोगों की मौजूदगी में भी केक काटकर सेलिब्रेशन का मजा लिया। पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिषेक के इमोशनल मोमेंट के साथ ही मस्ती भरे पल भी नजर आ रहे हैं।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता