पेरिस में आतंकी हमले की साजिश नाकाम
पेरिस। पिछले कुछ महीनों में यूरोप में आतंकी हमलों की साजिश करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। समय-समय पर इस तरह के मामले सामने आते हैं। हालांकि ज़्यादातर मामलों में पुलिस की सतर्कता से इस तरह के हमले होने से पहले ही रोके जा रहे हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला। यह मामला फ्रांस का है। फ्रांस की पुलिस को कुछ दिन पहले ही एक बड़ी कामयाबी मिली है। फ्रेंच पुलिस ने देश की राजधानी पेरिस में एक आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। फ्रेंच पुलिस ने पेरिस में आईएसआईएस के एक आतंकी के साथ उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सहयोगी मिस्त्र का एक माइग्रेंट था और दोनों मिलकर पेरिस में जिहादी आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, जिसे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके नाकाम कर दिया।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी