पीएसयू के शेयरों में 15 प्रतिशत तक गिरावट
नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी बैंकों के शेयरों में मंगलवार को 15 प्रतिशत तक की गिरावट आई। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को एग्टिट पोल की तुलना में कम सीट मिलने के बीच इनके शेयरों में गिरावट आई है। निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक में 839.55 अंक की भारी गिरावट देखी गई और यह 7,166.60 पर आ गया। एनएसई पर पंजाब एंड सिंध बैंक का शेयर 14.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.50 रुपये पर आ गया। इंडियन बैंक का शेयर गिरावट के साथ 528.75 रुपये पर और यूनियन बैंक मामूली गिरावट के साथ 148.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर 11.73 प्रतिशत गिरकर 799.45 रुपये पर आ गया। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 10-10 प्रतिशत गिरकर क्रमश: 123.30 रुपये और 267.25 रुपये पर पहुंच गए। निफ्टी बैंक सूचकांक 2,806.40 अंक या 5.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,173.55 पर आ गया। निफ्टी पीएसई सूचकांक भी 1,221.55 अंक गिरकर 10,110.25 पर कारोबार कर रहा था। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), पीएफसी, आरईसीएल और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में 15 प्रतिशत की गिरावट आई। एनएसई पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ओएनजीसी, कोल इंडिया, एनटीपीसी, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सेल और पावर ग्रिड के शेयरों में भी 10-10 प्रतिशत की गिरावट आई। पूर्वाह्न के सत्र में 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 1,371.85 अंक या 5.9 प्रतिशत गिरकर 21,892.05 पर आ गया था।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में