दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश के साथ मौसम हुआ सुहाना
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। इसे सीजन की पहली मानसूनी बारिश माना जा रहा है। ट्रांस हिंडन के साथ ही पूर्वी दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले-काले बादल छाये हैं और तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज से शनिवार तक के लिए बारिश का यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकता है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना