शार्ट सर्किट से लगी आग में जिंदा जल गया व्यक्ति
आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में शुक्रवार आधी रात को शार्ट सर्किट से लगी आग में मकान मालिक सत्य प्रकाश जिंदा जल गया। सत्य प्रकाश की पत्नी राजन देवी तीनों बच्चों के साथ गेंहू काटने के लिए हाथरस गई थी। वह घर मे अकेले थे।
आशंका है कि शार्ट सर्किट से लगी आग ने कमरे और मकान को चपेट में ले लिया। कमरे में सोते मकान मालिक सत्य प्रकाश को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को काबू में किया।
आग की लपटें देखकर दमकल को दी सूचना
आसपास के लोगों ने बताया घर से उठती लपटों को देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने खुद भी आग को अपने स्तर से काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटें पूरे घर को चपेट में ले चुकी थीं। फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया, अंदर पहुंची तो कमरे में सत्य प्रकाश का जला हुआ शव मिला। लोगों की आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट