इस्लामी प्रचारक अंजेम चौधरी को उम्रकैद
ब्रिटेन। ब्रिटेन में इस्लामी कट्टरपंथी नेता अंजेम चौधरी को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। वूलविच क्राउन कोर्ट ने बीते सप्ताह अंजेम चौधरी को नफरती भाषणों के जरिए लोगों को उकसाने और आंतकी संगठन अल-मुहाजिरोन को चलाने के लिए दोषी पाया था। ब्रिटिश अदालत ने कहा कि अंजेम चौधरी एक आतंकी संगठन चलाता है जिसका मकसद हिंसक तरीकों से शरिया कानून को पूरी दुनिया में फैलाना है। अल-मुहाजिरोन को एक दशक पहले ही ब्रिटेन में बैन कर दिया गया था। इसके बावजूद वह अलग-अलग नामों से इस संगठन को चला रहा था।
होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई...9 बोरी संदिग्ध गुटखा जब्त
साय सरकार का तीसरा बजट आज, ‘सुशासन से समृद्धि’ पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने 2026-27 बजट को विकास और समृद्धि का बताया मार्ग