बाढ़ से भारी तबाही, 33 की मौत
काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 3 दिनों से तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने बताया है कि अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 से ज्यादा लोग घायल हैं।सैक ने आने वाले दिनों के लिए भी भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। सैक ने बताया कि बाढ़ के कारण राजधानी काबुल सहित पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल और कंधार प्रांतों में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 600 से ज्यादा घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। वहीं, बारिश की वजह से 200 मवेशियों की मौत हो गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन