प्लेऑफ का टिकट कैसे मिला मुंबई इंडियंस को
नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 साल बाद हराया। केकेआर की टीम ने मुंबई को उसी के घर पर जबरदस्त खेल दिखाते हुए 24 रन से मात दी। मुंबई इंडियंस की यह आईपीएल 2024 में आठवीं हार रही।
इस हार के साथ ही हार्दिक की सेना आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई। हालांकि, 11 मैचों में केवल तीन जीत और 6 अंक के साथ मुंबई की टीम अभी भी अंतिम चार में जगह बना सकती है। यह कैसे संभव हो सकता है, आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 के प्लेऑफ का पूरा समीकरण।
कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई की टीम?
मुंबई इंडियंस के 11 मैचों में सिर्फ अभू छह प्वाइंट्स हैं। टीम को केकेआर के हाथों 24 रन से हार झेलनी पड़ी और इसके बाद अब टीम को तीन मैच खेलने है। मुंबई को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो टीम को अपने बाकी बचे हुए तीनों मैच जीतने है। तीनों मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के खाते में 12 अंक हो जाएंगे, लेकिन आईपीएल के इतिहास में देखा गया है कि टीमों का 14 प्वाइंट्स के साथ भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, मुंबई अभी 6 अंक तक ही पहुंच पाई है। अगर मुंबई की टीम अपने अगले तीन मैच में चमत्कारिक प्रदर्शन कर जीत हासिल कर लेती है, तो उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। इसका मतलब कहीं-न-कहीं मुंबई की टीम का प्लेऑफ तक पहुंचने के थोड़े चांस बने हुए है।
केकेआर ने मुंबई को 24 रन से हराया
पहले बैटिंग करते हुए केकेआर की टीम ने 19.5 ओवर में 169 रन बनाए। केकेआर की टीम की तरफ से वेंकेटश अय्यर ने 70 रन और मनीष पांडे ने 42 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन ही बना सकी। इस तरह केकेआर ने मुंबई को 24 रन से हराया और लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव