होटल कर्मी ने निजी हॉस्पिटल की नर्स से होटल में किया दुष्कर्म
भोपाल। एमपी नगर थाना पुलिस ने निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करने वाली युवती की शिकायत पर एक होटलकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूल रुप से छिंदवाड़ा की रहने वाली है, और अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहते हुए निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। बीते साल सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए उसकी फ्रैंडशिप विजय सिंह नाम के युवक से हुई थी। विजय उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, और एमपी नगर स्थित एक होटल में काम करता है। जल्द ही उनके बीच मिलना जुलना होने लगा और दोस्ती प्रेम प्रंसग में बदल गई। आरोप है कि जून 2023 के महीने में विजय उसे घुमाने के बहाने एमपी नगर के एक होटल में लेकर गया। वहॉ उसने जल्द ही शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबध बना लिये। बाद में आरोपी उसे अलग-अलग स्थान पर ले जाकर दैहिक शोषण करता रहा। करीब सात महीने तक दैहिक शोषण करने के बाद विजय उससे दुरियां बनाने लगा। इस बीच युवती जब भी उससे शादी करने का कहती तब वह बहाना बनाकर उसे टाल देता था। तंग आकर युवती थाने जा पहुंची जहॉ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
अवैध प्रवासियों पर अमेरिका सख्त, देश छोड़ने पर मिलेगा 2600 डॉलर बोनस
सोम डिस्टिलरी पर गंभीर आरोपों की लंबी सूची: टैक्स चोरी से लेकर अवैध सप्लाई तक कई खुलासे
मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2.79 लाख रुपये की साड़ी, पिंक कलर में लगीं एकदम गुलाबो
दुर्ग में कैनाल रोड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध
पाकिस्तान की आर्थिक हालत बदतर, गरीबी में लगातार इजाफा