होली के रंग कैंसर मरीजों के संग

होली के रंग कैंसर मरीजों के संग
भोपाल। इंटास फाउंडेशन अपना घर भोपाल ने कैंसर मरीजों और उनके परिजनों के साथ हर्बल कलर एक्टिविटी का आयोजन किया। होली के त्योहार में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी मरीज और परिजन इस समय अपने घरों से दूर हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए अपना घर में हर्बल से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं और होली का त्योहार बिना रंगों के मनाना संभव नहीं है। लेकिन अब लोग मिलावटी रंगों के दुष्प्रभावों को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। रंगों के उत्साह के बीच अब वे हर्बल रंगों की ओर बढ़ रहे हैं ताकि उनकी त्वचा पर रंगों का कोई रिएक्शन न हो। लेकिन कई बार लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जिन रंगों को हर्बल बताकर बेचा जा रहा है, क्या वे वाकई हर्बल हैं। इसलिए सभी को अपने घर पर ही हर्बल रंग बनाना सिखाया गया।