ईयू ईरान के रक्षा मंत्री समेत नौ संस्थाओं पर लगाएगा प्रतिबंध
यूरोपियन संघ (ईयू) में शामिल देशों की सरकारें रूस को ड्रोन की आपूर्ति करने पर ईरान के रक्षा मंत्री मोहम्मद रेजा अश्तियानी समेत नौ संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गई हैं। रूस ईरान से मिलने वाले ड्रोन का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है।ईयू राजनयिक ने बताया कि ईयू की सरकारों के राजदूतों के बीच हुए समझौते 'कोरीपर' को सोमवार को ईयू के विदेश मंत्रियों की बैठक में समर्थन के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। इस समझौते में ईरान की मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) बनाने वाली नौ संस्थाओं को शामिल किया गया है।इसके साथ ही इस प्रतिबंध सूची में ईरान के रक्षा मंत्री मोहम्मद रेजा अश्तियानी को भी शामिल किया गया है। इसके तहत व्यक्तियों की यात्रा पर प्रतिबंध, व्यक्तियों व संस्थाओं की संपत्ति जब्तीकरण और सूचीबद्ध लोगों व संस्थाओं को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने पर प्रतिबंध शामिल हैं।
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान