नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग
काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर से हिंदू राष्ट्र की मांग तेज होती जा रही है। राजधानी काठमांडू में सोमवार को हिंदू राष्ट्र के समर्थकों ने प्रदर्शन किया तो हिंसा भडक़ उठी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई है। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तीतर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश में फिर से राजशाही लागू होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों को देश की राष्ट्रवादी ‘राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी’ का समर्थन हासिल है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने कहा कि राजशाही की बहाली, एक हिंदू राष्ट्र और संघीय व्यवस्था हमारी प्रमुख मांगे हैं। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में प्रमुख सरकारी इमारतों के पास शंख बजाते हुए नारे लगाए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान दोनों के बीच झड़प हो गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन