दिल्ली विधानसभा को दूसरे दिन भी बम की धमकी, जांच तेज
दिल्ली। विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधानसभा स्पीकर के ओसएडी को को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा है। इससे पहले मंगलवार को भी बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा को बम की धमकी का ईमेल आया था। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को मंगलवार को बम धमकी वाला ईमेल मिला था। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। इस ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल था। इसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री और उपराज्यपाल तरनजीत संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का जिक्र किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बता दें इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों, नामी प्रतिष्ठानों और विशिष्ट लोगों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता है।
गुरुग्राम में स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
गुरुग्राम के बलियावास गांव स्थित पाथवे वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को बम की धमकी भरी कॉल मिली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को परिसर से बाहर निकालकर इमारत खाली करवाई। बम स्क्वाड की टीम डॉग यूनिट के साथ पूरे कैंपस, क्लासरूम, लाइब्रेरी और अन्य इलाकों की तलाशी ले रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है। डीएलएफ फेस-1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि धमकी की कॉल की जांच की जा रही है। यह कॉल किस स्रोत से आई, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है।
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप
ट्रंप ने मोदी को बताया ‘काम पूरा करने वाला लीडर’
अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग सख्त
कोटा-इटावा के बीच बनेगा 404 किमी लंबा अटल प्रोग्रेस-वे
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी बनी चर्चा का विषय