मप्र में कांग्रेस करेगी यूसीसी का विरोध
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले देश में एक बार भी समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू किए जाने की चचा तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस ने यूसीसी को अराजकता बढ़ाने वाला बताया है।
दरअसल, रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्वालियर पहुंचे थे, जहां यूसीसी पर पूछे गए सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि यूसीसी पर सरकार का रवैया नफरत की नई राजनीति की शुरुआत करेगा। सभी को इसका विरोध करना चाहिए। यह देश को अराजकता की ओर ले जाएगा।
उत्तराखंड में ड्राफ्ट तैयार
गौरतलब है कि उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया गया है। अब इसे 5 फरवरी से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। इस तरह उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश