भारत के आर्थिक विकास के स्मारक बनाए हैं कांग्रेस ने : जयराम रमेश
धनबाद| कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज रविवार धनबाद से शुरू हुई तो कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास के स्मारक कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने बनाए हैं।
दरअसल धनबाद के टुंडी प्रखंड में रात्रि विश्राम के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को धनबाद शहर के गोविंदपुर से पुन: शुरू की गई थी। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, कि आज, हमसे पूछा जाता है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? आज हम धनबाद में हैं और हम बोकारो जाएंगे, जो कि बोकारो इस्पात शहर के नाम से भी मशहूर है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा बनाए स्मारक हैं। जब लोग पूछते हैं कि हमने 70 वर्षों में क्या किया, तो बताना चाहूंगा कि भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, भाखड़ा नांगल, बोकारो, धनबाद, बरौनी, सिंदरी- आदि आदि ये सभी भारत के आर्थिक विकास के स्मारक हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने न्याय यात्रा के संबंध में विस्तार से बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को रामगढ़ जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो चरणों में आठ दिन में राज्य के 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 67 दिनों में यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव