चुम दरांग ने खरीदा नया घर, करणवीर मेहरा ने दी खास बधाई
बिग बॉस 18 के विनर कणवीर मेहरा अक्सर चुम दरांग पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। बीबी हाउस के अंदर दोनों की दोस्ती देखने को मिली। फिर बाद में करण ने खुद खुलासा किया कि वह चुम को पसंद करते हैं। सलमान खान का शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया है, बल्कि अब दोनों को साथ में पार्टी और एंजॉय करते हुए ज्यादा देखा जाता है। अब चुम ने अपना एक बड़ा सपना पूरा कर लिया है, जिसके लिए करण ने उनकी तारीफ की है।
करणवीर मेहरा और चुम दरांग की बॉन्डिंग बिग बॉस लवर्स को सबसे ज्यादा पसंद आई थी। फैंस तो आज भी दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अब करण ने भी साबित कर दिया है कि वह चुम के सबसे बड़े सपोर्टर हैं।
चुम दरांग ने खरीदा नया घर
अपने सपनों का आशियाना लेना हर किसी की ख्वाहिश होती है। बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस चुम दरांग ने इस इच्छा को पूरा कर लिया है। जी हां, चुम ने अपना नया घर खरीद लिया है। इसकी जानकारी करणवीर ने खास अंदाज में स्पेशल पोस्ट के जरिए दी है।
दरअसल, चुम दरांग ने अपने नए घर को खरीदने का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह केक को काटती नजर आईं। करणवीर ने चुम की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए लिखा, चुमीईईईई, नए घर की बधाई!'
वैलेंटाइन पर साथ नजर आए थे चुम-करण
हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर चुम और करणवीर को साथ में देखा गया। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर इस दौरान की कुछ फोटोज शेयर कीं। जिनमें दोनों के बीच की मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिली।
इनमें से एक वीडियो में करणवीर को रोमांटिक अंदाज में कहा, रोजेज आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, मुझे किसी की परवाह नहीं, क्योंकि आई लव यू। इतना सुनने के बाद चुम दरांग भी शरमाते हुए नजर आईं। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।
बिग बॉस 18 में बनी दोनों की जोड़ी
चुम दरांग और करणवीर मेहरा की दोस्ती बिग बॉस 18 में हुई। इस शो के विनर करणवीर बने। वहीं, चुम दरांग सलमान खान के शो की फाइनलिस्ट थीं। रियलिटी शो के दौरान सोशल मीडिया पर चुम और करण का नाम खूब ट्रेंड हुआ था। फैंस तो दोनों को जल्द ही शादी करते हुए देखना चाहते हैं।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना