दिल्ली में फिर बढ़ी ठिठुरन ठंडी हवा ने जमाया
नई दिल्ली । राजधानी में कोहरा और ठंड फिर बढ़ गई। इस वजह से रविवार को कुछ जगहों पर शीत लहर जैसी भी स्थिति रही। साथ ही सुबह अति घना कोहरा रहा। इस वजह से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर रात ढाई बजे से सुबह नौ बजे तक साढ़े छह घंटे दृश्यता शून्य रही। इससे आईजीआई एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। 90 से अधिक ट्रेनें भी करीब डेढ़ घंटे से लेकर 14 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस वजह से सुबह में घना या अति घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से मध्यम स्तर से लेकर घने स्तर का कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड और कोहरे से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन भी सुबह में हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा होगा। उस दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस वजह से दिल्ली में कोल्ड डे रहा और पूरे दिन उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन रही। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से वहां शीत लहर जैसी स्थिति रही। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान सबसे कम जाफरपुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था।
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया