मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सख्ती, अफसरशाही में हड़कंप
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी वल्लभ भवन में आज समय पर उपस्थिति के छापामार कार्यवाही के निर्देश मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव आज भोपाल से बहार दौरे पर रहेंगे परंतु मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को आज सुबह दस बजे से शाम के 6 बजे तक वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा तीनों कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, आने जाने का समय, और अनाधिकृत उपस्थिति की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग ने टीम बनाकर सभी जगह तैनात कर दी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी गई है राज्य में शासन-प्रशासन को चुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने हाल ही में सख्त रुख अपनाया है। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों में लंबित परियोजनाओं, शिकायतों के निस्तारण और विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लापरवाही और ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कई विभागों में योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग की कमी को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक परियोजना की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए। लंबित शिकायतों की सूची तलब कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। जिन जिलों में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, वहां के अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ विभागों में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन, औचक निरीक्षण और फील्ड विज़िट की संख्या बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सुशासन केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी अमल से दिखता है।” प्रशासनिक सख्ती के इस संदेश के बाद अफसरशाही में हलचल तेज हो गई है। कई विभागों ने लंबित फाइलों के निपटारे और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह कदम आगामी विकास लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में और सख्त मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही तय होने की संभावना जताई जा रही है।
टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती
इस टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती कर दी गई है, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम मोहन यादव कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत दे चुके हैं. उन्होंने कहा थी कि पांच दिवसीय कार्यालय होने के बावजूद भी कई बार अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं आते, ये रवैया प्रशासनिक कार्यों में बाधा बनता है. सीएम द्वारा जारी निर्देशों के जरिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कर्मचारी और अधिकारी द्वारा समय पर पालन कड़ाई से हो।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे CM Mohan yadav
बता दें कि सीएम मोहन यादव आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 9 बजे भोपाल से उड़ान भरकर उदयपुर पहुंचेंगे. यहां से वह भीलवाड़ा जाएंगे. जहां पर उद्योगपतियों से मिलकर निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वह उदयपुर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. जबलपुर पहुंचकर वह गढ़ाकोटा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वह 218वें ‘रहस मेला’ और सुरक्षा पेंशन योजना के वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद शाम को वह रायपुर पहुचेंगे।
होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही मिलेगी सैलरी
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
होली स्पेशल ठंडाई रेसिपी: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक
Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई