केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, घर छोड़कर भागे लोग
साओ पाउलो: ब्राजील के ग्रेटर साओ पाउलो स्थित इटाक्वाक्वेसेटुबा में एक रासायनिक (केमिकल) प्लांट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग के बाद कई शक्तिशाली धमाके हुए, जिसके चलते घबराए स्थानीय निवासियों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए 30 से अधिक दमकल गाड़ियां और 60 से ज्यादा फायर फाइटर्स को मौके पर तैनात किया गया है।
100 फीट तक उठीं आग की लपटें, 150 लोग सुरक्षित निकाले गए
स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3 बजे यह आग क्वेमा क्विमिका (Quema Quimica) कंपनी के प्लांट में लगी, जो सॉल्वेंट्स और पॉलिएस्टर रेजिन का उत्पादन करती है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में आग की विशाल लपटें और घना धुआं 100 फीट से अधिक ऊंचाई तक उठता नजर आ रहा है। खतरे को देखते हुए आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति काट दी गई है और एहतियात के तौर पर 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
ज्वलनशील सॉल्वेंट टैंकों से बढ़ रहा खतरा
साओ पाउलो की मिलिट्री फायर ब्रिगेड के मुताबिक, प्लांट में सॉल्वेंट स्टोर करने वाले 31 क्यूबिक मीटर क्षमता के 24 टैंक मौजूद हैं। ये टैंक आग में घी का काम कर रहे हैं, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। यह प्लांट एक ऐसे औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है जहां भारी मात्रा में अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ रखे जाते हैं। धमाके का असर इतना तेज था कि एक वीडियो में मैनहोल का ढक्कन हवा में उछलता और पास से गुजर रहा एक व्यक्ति गिरता हुआ दिखाई दिया। फिलहाल किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है, और दमकल विभाग लगातार आग बुझाने के प्रयासों में जुटा है।
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई