आयशा खान ने अभिषेक कुमार के साथ शेयर किया डांस वीडियो, कहा.....
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस आयशा खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, वो भी अभिषेक कुमार के साथ।
सलमान खान के रियलिटी शो में आयशा खान यूं तो मुनव्वर फारूकी का पर्दाफाश करने आई थीं, लेकिन एक्स ब्वॉयफ्रेंड के खास दोस्त अभिषेक के साथ उनकी खूब जमी थी। शो से निकलने के बाद आयशा ने मुनव्वर की जगह अभिषेक को सपोर्ट किया था। दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड भी दिखाई दिया। अब आयशा और अभिषेक का नया वीडियो सामने आया है।
अभिषेक संग डांस करती दिखीं आयशा
आयशा खान ने 16 मार्च 2024 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक कुमार भी नजर आए। क्लिप में आयशा के कुछ खूबसूरत मोमेंट्स कैद हैं। मोमोज खाने से लेकर सड़कों पर घूमने तक वीडियो में अभिनेत्री ने खास पलों को शामिल किया। एक जगह वह अभिषेक के साथ क्लब में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
आयशा खान ने वीडियो के बैकग्राउंड में 'प्रेमिका ने प्यार से' गाना लगाया है और इस क्लिप को क्यूट बताया है, लेकिन यह भी कहा कि शायद वह इसे डिलीट कर देंगी। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "क्यूट लग रहा है। हो सकता है कि बाद में डिलीट कर दूं।"
फैंस दे रहे रिएक्शन
लोगों को आयशा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक ने कहा, "यह गाना आपके लिए ही बना है।" एक ने वीडियो में अभिषेक को नोटिस किया। लोगों ने आयशा और अभिषेक को 'अभीषा' भी बुलाया और उन्हें साथ देखकर खुश हुए।
हॉस्पिटल में एडमिट थीं आयशा?
आयशा खान ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती थीं। इसकी जानकारी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिली। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी थी। इसके साथ उन्होंने कहा था, "हम यहां फिर आ गए।"
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना