समय बचाने अक्षय ने किया मेट्रो से सफर
देश के महानगरों में यातायात एक बढी समस्या बनती जा रही है। ऐसे में लोग अपनी कारों को छोड़ सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। आम जनता ही नहीं कई बार तो स्टार्स को भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनते देखा गया है। ऋतिक रोशन, टाइगर श्राफ जैसे स्टार्स को मैट्रो में यात्रा करते देखा गया। वहीं अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम जुड़ गया है। ये और कोई नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार यानि एक्टर अक्षय कुमार हैं। अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। आसपास और भी लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। अक्षय के साथ प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी दिखे। किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि अक्षय कुमार मेट्रो में सवारी कर रहे हैं। बता दें कि मायानगरी मुंबई एक ऐसा शहर है जहां समय ही पैसा है आदर्श वाक्य और मंत्र है। इस बड़े शहर में लाखों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं।
अर्थव्यवस्था संघर्ष नहीं समन्वय का विषय, भारतीय दर्शन में "समन्वय" का समग्र दृष्टिकोण विद्यमान : मंत्री परमार
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा