बड़े मियां छोटे मियां का लुक शेयर किया अक्षय ने
बालीवुड की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इस वर्ष ईद के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ ने प्रमुख भूमिका निभाई है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बड़े मियां छोटे मियां का लुक शेयर किया है। तस्वीर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ही बेहद स्टाइलिश अंदाज में एक हेलीकाप्टर के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। जहां अक्षय ने फुल-स्लीव्स की टीशर्ट पहन रखी है, वहीं टाइगर अपने बाइसेप्स को दिखाते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा,फिल्म की रिलीज को अब बस तीन महीने बचे हैं। उन्होने बताया कि बड़े मियां छोटे मियां इस साल ईद पर रिलीज हो रही है। बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।
ब्रेकिंग : AIIMS में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल……
छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में आज से नई गाइडलाइन जारी
अर्थव्यवस्था संघर्ष नहीं समन्वय का विषय, भारतीय दर्शन में "समन्वय" का समग्र दृष्टिकोण विद्यमान : मंत्री परमार
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा