दिल्ली के सूखे नल: AAP नेता ने BJP से पूछा, "क्या यही है सबका साथ, सबका विकास?"
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पानी की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी दिल्ली में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची है. चार इंजन की भाजपा सरकार पानी के प्रबंधन में पूरी तरह फेल है. इन गर्मियों में सरकार ने एक भी नया ट्यूबवेल नहीं लगवाया. पानी की भारी किल्लत को लेकर लोग भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं.
उन्होंने कहा कि नए इलाकों में पानी पहुंचाना तो दूर की बात है, जिन इलाकों में पहले पर्याप्त पानी आता था, वहां भी पानी नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा और एलजी आम आदमी पार्टी की सरकार पर पानी के कुप्रबंधन का आरोप लगाते थे तो अब ये लोग पानी का प्रबंधन क्यों नहीं कर पा रहे?
भाजपा की सरकार बने चार महीने होने जा रहे
सौरभ भारद्वाज ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं, किसी भी नई सरकार के लिए चार महीने काफी समय होता है, ताकि वह अपने राज्य के लिए कुछ नया और बेहतर कर सके. मगर जून के महीने में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पानी की इतनी भारी कमी है कि लोग हाथ जोड़ रहे हैं. दिल्ली में ऐसी भीषण पानी की कमी कभी नहीं देखी गई.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा में पानी की भारी कमी है. देवली विधानसभा में लोग पानी की कमी को लेकर जल बोर्ड के दफ्तर पर धरना दे रहे हैं. एक हफ्ते पहले वहां लोगों ने जल बोर्ड के दफ्तर के बाहर मटके फोड़े हैं. बदरपुर विधानसभा के लोग पूरी रात पानी के लिए जागते हैं. ट्यूबवेल के पानी के लिए भी दो-दो घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर लोग पानी भर पाते हैं. तुगलकाबाद विधानसभा में भी पानी की कमी है और पहले जो 40-46 टैंकर आते थे, वो भी आधे कर दिए गए हैं. छतरपुर और मेहरौली में भी पानी की कमी चल रही है.
कहां-कहां नहीं आ रहा पानी, आप के सवाल
उन्होंने कहा कि यही हाल बिजवासन और पालम में पानी की भारी दिक्कत है. नॉर्थ दिल्ली में तिमारपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बुराड़ी में भी पानी की दिक्कत है. पश्चिमी दिल्ली में हरिनगर, रजौरी गार्डन और जनकपुरी में भी पानी की समस्या बनी हुई है. पूरी दिल्ली में आज पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची है. ग्रेटर कैलाश के कई इलाकों में, जहां वर्षों से पानी आता था, अब वहां भी पानी नहीं आ रहा है. पानी की स्थिति, जो पहले ठीक हो गई थी, वह अब पूरी तरह खराब हो चुकी है. टैंकरों की व्यवस्था भी खराब हो गई है.
दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज भी दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी बताई जा रही है. केंद्र से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सरकार है. चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा हरियाणा और केंद्र से पानी नहीं ला पा रही. भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) पहले कहते थे कि दिल्ली में पानी की कोई कमी नहीं, बस प्रबंधन की दिक्कत है. अब वह प्रबंधन क्यों नहीं कर पा रहे? एलजी अपनी ही सरकार को पानी का प्रबंधन समझाएं. आज दिल्ली में पानी की विकट स्थिति है. लोग जगह-जगह मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार गहरी नींद में सो रही है.
मॉडल टाउन में भी पानी की भारी कमी
वहीं, पूर्व विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हमारी विधानसभा मॉडल टाउन में भी पानी की भारी कमी है. तीन दिन पहले लोगों ने मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया. खिलौना बाग, लाल बाग, राजपुरा गांव और गुरु नानक गली ओल्ड कॉलोनी में पानी की भारी कमी है. राणा प्रताप बाग बी ब्लॉक में गंदा पानी आ रहा है और रूपनगर में भी लोगों ने शिकायत की है. दिल्ली के लोग अब समझ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने वेस्ट मैनेजमेंट बेहतर किया था, जबकि भाजपा की सरकार न पानी दे पा रही है, न बिजली, और न ही स्कूलों की फीस बढ़ोतरी रोक पा रही है. चार इंजन की यह सरकार चौतरफा फेल साबित हुई है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए