रेलवे पुल बना रील स्पॉट, युवती का वीडियो वायरल, पुलिस ने थमाया नोटिस
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवती के रिमझिम बारिश के दौरान फिल्मी गाने पर रेलवे ब्रिज और ट्रैक पर रील बनाकर इसे सोशल मीडिया मे वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिय़ा है। छह घंटे के अंदर युवती के ठिकाने तक पुलिस ने पहुंचकर उसे कोतवाली बुलवाया और लिखित में माफी का लेटर लेकर उसे अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया गया है। आरोपी युवती ने कोतवाली में कहा कि भविष्य में अब प्रतिबंधित प्लेस पर कभी रील नही बनाएगी।
हमीरपुर शहर के संगमेश्वर मंदिर में अभी हाल में ही एक युवती ने फिल्मी अंदाज में शिवलिंग के सामने रील बनाकर सोशल मीडिय़ा में वायरल किया था जिसे लेकर मंदिर के महंत ने नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया में यह रील वायरल होने के बाद मंदिर के महंत ने सावन के तीसरे सोमवार को एक नोटिस चस्पा कर रील बनाने पर रोक लगाई थी। महंत ने मंदिर आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए तमाम भक्तों को भी मुस्तैद किया था। यह मामला अभी शांत नही हुआ था कि पिठले दिनों हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ब्रिज और पटरियों पर एक युवती के रील बनाने का मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मौदहा क्षेत्र की फरहा खान की यह रील इंस्टाग्राम आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की गई जिसे लेकर पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया में रील वायरल होने के छह घंटे के अंदर युवती के बारे में सारी जानकारी कर उसे कोतवाली तलब किया।
कोतवाली में युवती ने रील न बनाने के लिए लिखित में मांगी माफी
सोशल मीडिया में रेलवे ब्रिज व ट्रैक पर एक युवती के रील बनाने का वीडिय़ो व तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने युवती को परिजनों समेत कोतवाली तलब किया। मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि फरहा नाम की लड़की ने जान जोखिम में डालकर रील बनाई है जिसे परिजनों के साथ कोतवाली बुलवाया गया। बताया कि रेलवे ब्रिज व ट्रैक पर रील बनाने पर उसे अल्टीमेटम भी दिया गया है। युवती ने लिखित में माफी मांगी है। इसलिए उसे कोतवाली से जाने दिया गया है।
पीएम मोदी का ग्लोबल मंच से संदेश, भारत अब आर्थिक बदलावों का नेतृत्व करने को तैयार
क्या इक्विटी पर LTCG टैक्स हटेगा? SBI रिसर्च की सिफारिश से बाजार में चर्चा तेज
‘परिवार को भी नहीं छोड़ा’, अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
छात्र आंदोलन से शुरू हुई कहानी, छात्र आंदोलन के बीच जंतर-मंतर का दौर खत्म?
शेयर बाजार में शानदार रिकवरी! निचले स्तरों से 650 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 22,450 पार