मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भेंट कर प्रदेश में जारी गेहूँ उपार्जन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें बताया कि गेहूँ उपार्जन के लिए अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं, स्लॉट बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के किसानों से गेहूँ उपार्जन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए सभी संभव व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वे स्वयं भी उपार्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा रेस्क्यू, रोपवे में फंसे 300+ लोगों को बचाया गया
ओडिशा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पूर्व सांसद देबाशीष सामंतराय बने BJP सदस्य
गर्मी से मिलेगी राहत! देश के कई हिस्सों में बारिश-आंधी की चेतावनी
RBI की नीति पर असर संभव, नितिन कामत ने जताई ब्याज दर बढ़ने की आशंका
तनाव के बीच कूटनीतिक संदेश: मार्को रूबियो ने कहा- तेहरान से डील अभी भी मुमकिन