kurti ko kaise style karen: गर्मियों का मौसम है। इस मौसम में अधिकतर लड़कियां ऐसे परिधान पहनना पसंद करती हैं जो सहज हों। गर्मी से राहत देने वाले हों। ऐसे में गर्मियों में कुर्ती ट्रेंड में रहती हैं। हर लड़की के वॉर्डरोब में एक सिंपल कुर्ती जरूर होती है, लेकिन कई बार वही कुर्ती बार-बार पहनने पर बोरिंग लगने लगती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी उस एक साधारण सी कुर्ती से 5 अलग अलग तरह के लुक व स्टाइल अपना सकते हैं? अगर आप अपनी एक सिंपल कुर्ती को पहन कर बोर हो गए हैं तो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए उसी कुर्ती से नया लुक ले सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, सिर्फ कुर्ती के साथ अपने बाॅटम वियर में बदलाव करें। बाॅटम वियर बदलने से आपका पूरा स्टाइल ही बदल जाएगा।

इस लेख में जानिए सिंपल कुर्ती को पांच अलग तरह से स्टाइल करने के टिप्स।

कुर्ती और जींस 

अगर आपके पास एक नी लेंथ की कुर्ती है तो उसे स्किनी या स्ट्रेट जींस के साथ पहनें। इस लुक को पूरा करने के लिए स्नीकर्स या फ्लैट्स पहन सकती हैं। इसमें आपको कैजुअल चिक लुक मिलेगा। यह आउटफिट कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है।

कुर्ती और पलाज़ो

कंफर्ट के साथ स्टाइल चाहती हैं तो अपनी कुर्ती के साथ पलाजों को पेयर करें। फ्लोई पलाजो के साथ कुर्ती गर्मियों के लिए सहज और ट्रेंडी विकल्प है। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी पेयर करें। 

कुर्ती और स्कर्ट

आप एक सिंपल कुर्ती के साथ लाॅन्ग स्कर्ट को मैचअप कर सकते हैं। इसमें आपको फ्यूजन लुक मिलता है। बोहो ज्वेलरी के साथ कुर्ती और स्कर्ट अधिक आकर्षक लगता है। ये फेस्टिव व इंस्टाग्राम रेडी लुक के लिए बेस्ट है। 

कुर्ती और शरारा

एथनिक ग्लैम के लिए शाॅर्ट कुर्ती और शरारा पहनें। इसके साथ दुपट्टा ऐड करें। ये स्टाइल फंक्शन और वेडिंग के लिए बेस्ट है।

कुर्ती और धोती पैंट

कुर्ती में इंडो वेस्टर्न स्टाइल चाहिए तो इसे धोती पैंट के साथ पहनें। स्टेटमेंट इयररिंग्स से लुक पूरा करें। ये यूनिक और ट्रेंडी लुक देगा।

स्टाइलिंग टिप्स

  • बेल्ट लगाकर कुर्ती को नया शेप दें।
  • लेयरिंग के लिए जैकेट या श्रग जोड़ें।
  • फुटवियर से पूरा लुक बदल सकता है।