आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन नाबालिगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली। के ओखला इलाके में एक 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में 14 मार्च को एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल में एक आठ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़िता को उसकी मां और एक महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सा परीक्षण के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया। वहां बच्ची का बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में बच्ची ने आरोप लगाया कि तीन लड़कों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
सीता नवमी कब है? जानें सही तारीख और 2 घंटे 37 मिनट का पूजा मुहूर्त
मोहिनी एकादशी पर खास संयोग—भरणी नक्षत्र में सूर्य, 4 राशियों पर बरसेगी हरि कृपा
क्या आपका घर गली के कोने पर है? वास्तु के अनुसार हो सकती हैं ये परेशानियां