बालोद में नेशनल हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बालोद| जिले में सुबह नेशनल हाईवे पर एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर झलमला से लेकर जिला मुख्यालय तक यह कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान अतिक्रमणकारियों की दुकानों और घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी कि वे अवैध कब्जे हटा लें, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण आज सुबह यह बड़ी कार्रवाई की गई|
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।