मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर के दर्शन किए। गंभीर शनिवार को कालीघाट मंदिर पहुंचे और उन्होंने मां काली के दर्शन किए। भारत का टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में सामना अब वेस्टइंडीज है। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में रविवार को खेला जाना है। भारत के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों अहम है मैच
भारतीय टीम शुक्रवार को कोलकाता पहुंच गई थी। भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला काफी अहम है क्योंकि अगर टीम ये मैच जीत लेती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि विंडीज का सफर सुपर आठ चरण में ही थम जाएगा। गंभीर भी इस मैच का महत्व बखूबी समझते हैं। गंभीर अक्सर मंदिर जाते रहे हैं और इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले उन्होंने मां काली के दर्शन किए हैं।
आंधी बनी काल, दीवार गिरने से महिला की जान गई; परिवार के चार सदस्य घायल
पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी की गिड़गिड़ाहट, बाल अपचारी भी पकड़ा गया
ससुर-बहू के कथित अफेयर का खौफनाक अंत, पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप
देश में नई शुरुआत! Mohan Yadav EV काफिले वाले पहले मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में
नौतपा की तपिश और बारिश का डबल असर! Madhya Pradesh के 45 जिलों में हीटवेव चेतावनी