CCTV में कैद घटना के बाद परीक्षा निरस्त, वन विभाग की टीम मौके पर
एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने स्कूल की कक्षाओं में घुसने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे बंद होने पर असफल रहा। तेंदुए ने स्कूल के मैदान में करीब दो मिनट तक चहलकदमी की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एनडीआरएफ रोड पर तेंदुआ मंगलवार की रात भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। सुबह छह बजे ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में घुस आया और कुछ देर बाद दीवार फांदकर भाग गया। सुरक्षाकर्मी ने तेंदुआ को स्कूल में देख लिया और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद बुधवार को आयोजित कक्षा 11वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई। स्कूल के तमाम दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। स्कूल में तेंदुआ की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के रास्तों पर जाल लगाया। सूचना पर एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ रोड पर बेरिकेटिंग लगाकर रूट डायवर्ट कराया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया है। वन विभाग और पुलिस मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल तेंदुआ कमरे के वाशरूम में बंद है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित