इंस्टाग्राम वीडियो बना मौत की वजह, डिलीवरी बॉय की हत्या से सनसनी
नई दिल्ली|पांडव नगर इलाके में पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने पर सोमवार रात डिलीवरी बॉय अरुण राज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को देर रात पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि चार पांच माह पहले मृतक ने एक नाबालिग आरोपी की पिटाई कर दी थी। उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिससे वह काफी अपमानित महसूस कर रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया है।पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि अरुण सपरिवार पटपड़गंज इलाके में रहता था। परिवार में माता पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह ऑनलाइन एप में डिलीवरी बॉय का काम करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह डिलीवरी करने मयूर विहार आचार्य निकेतन स्कूल के पास गया था। इसी दौरान बाइक से आए तीन लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अरुण को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। जिसके जरिए पुलिस ने तीनों नाबालिगों की पहचान कर ली। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में शामिल दो अन्य नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी अरुण के साथ पुरानी रंजिश थी।चार पांच माह पहले हुए झगड़े में अरुण ने एक नाबालिग को पीट दिया। मारपीट का वीडियो भी बना लिया। हाल में उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिया गया। नाबालिग ने अपने साथियों के साथ साजिश कर सोमवार रात पीड़ित का पीछा किया और आचार्य निकेतन के पास उस पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।
मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार, दिल दहला देने वाली घटना
नकली नोट पर ‘मेड इन इंडिया’ की मुहर, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की नई चाल
ग्लोबल मार्केट में उछाल, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से एशिया में तेजी
भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत