श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत और 16 लोग घायल
हिंडन पुल व फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ब्रिज रोड पर रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकराकर पलट गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर पुल से नीचे गिर गए। हादसे में रंजीत और वासुदेव की मौत हो गई। 16 घायल हैं। सभी हिंडन में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे।
हादसे में 16 घायल
हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ब्रिज रोड पर रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकरा गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर 20 फीट नीचे गिर गए। कई लोग पिकअप के नीचे दब गए। दुर्घटना में रंजीत (55) और वासुदेव (42) की मौत हो गई। 16 अन्य लोग घायल हैं, चार के हाथ-पैर टूट गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी सभी लोग हिंडन में काली मां की मूर्ति विसर्जित कर घर लौट रहे थे। रविवार शाम पिकअप बिसरख पुल पार करके एफएनजी एक्सप्रेसवे की तरफ आ रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से विपरीत दिशा में वाहन आ गया। इससे पिकअप बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। एसीपी टि्वंकल जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी