माली में पांच भारतीयों का अपहरण
नई दिल्ली । अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीय नागरिकों को किडनैप कर लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पश्चिमी माली के कोबरी इलाके में गुरुवार को कुछ हथियारबंद लोगों ने भारतीयों को अगवा कर लिया। ये सभी एक बिजली कंपनी में काम करते थे। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया गया है। कंपनी के बाकी भारतीय कर्मचारियों को सुरक्षित राजधानी बमाको पहुंचा दिया गया है। अभी तक किसी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। माली में सैन्य शासन है और 2012 से ही देश में अस्थिरता, तख्तापलट और जिहादी हमले बढ़ते जा रहे हैं। अल-कायदा से जुड़ा छ्वहृढ्ढरू समूह ईंधन की सप्लाई रोककर आर्थिक संकट बढ़ा रहा है।
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात