थाना प्रभारी ने महिलाओं और बच्चियों को दी सुरक्षा की जानकारी, वार्ड नंबर 2 इंदिरा आवास कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सिलवानी। पुलिस थाना प्रभारी पुनम सविता द्वारा वार्ड नंबर 2 इंदिरा आवास कॉलोनी में मजदूर वर्ग की महिलाओं एवं कम उम्र की बच्चियों को सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति लोभ या लालच देकर गुमराह करने का प्रयास करे तो ऐसे प्रलोभनों में न आएं। पुलिस हमेशा आपकी सहयोगी है, इसलिए किसी भी समस्या की स्थिति में परिवार के साथ एकजुट रहें और तत्काल 112 डायल कर पुलिस की सहायता लें। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इन सेवाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी से त्वरित राहत दिलाना है।
मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप