डीएमएफ घोटाला: ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर और दुर्ग समेत 12 ठिकानों पर एकसाथ छापे
रायपुर। बुधवार की सुबह ACB और EOW की संयुक्त टीम ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. यह छापेमारी प्रदेश के 12 स्थानों पर एक साथ की जा रही है, जिससे प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर में 5, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4, और कुरूद में 1 जगह पर यह रेड चल रही है.इस संयुक्त कार्रवाई में रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में अधिकारियों की टीमें रवाना हुई थी. राजनांदगांव में ACB/EOW की टीम ने सुबह-सुबह एक साथ भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार स्थित नहाता के घर, काम की लाइन स्थित भंसाली के ठिकाने, और एक अन्य स्थान पर छापा मारा.वहीं धमतरी के सिर्री में भी EOW और एसीबी टीम ने दबिश दी. दो स्कार्पियो में सवार होकर 8 अधिकारियों की टीम अभिषेक त्रिपाठी के घर पहुंची. जहां घर में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.
महिलाओं के लिए कौन सा रुद्राक्ष है सबसे शुभ? जानें धारण करने के सही नियम और फायदे
क्यों Kal Bhairav ने काटा Brahma का सिर? जानें ‘काशी के कोतवाल’ बनने की रहस्यमयी कथा
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब