सोम कंपनी के ऑफिस के बाहर पत्रकारों से बदसलूकी, कर्मचारियों ने की झूमाझटकी
कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचे थे पत्रकार
भोपाल। एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित सोम कंपनी के ऑफिस के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब पत्रकार कस्टम विभाग की चल रही छापेमारी की जानकारी लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि कस्टम विभाग बीते कल सुबह से सोम कंपनी की बियर फैक्ट्री और सेहतगंज स्थित यूनिट्स में कार्रवाई कर रहा है कर्मचारियों ने की अभद्रता, कॉलर पकड़ा जैसे ही पत्रकार मौके पर पहुंचे, सोम कंपनी के कर्मचारियों ने बौखलाहट में आकर उनके साथ गाली-गलौज की और एक पत्रकार का कॉलर तक पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य मीडिया कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और इसका वीडियो भी बनाया।
पहले भी विवादों में रह चुकी है सोम कंपनी
सूत्रों के अनुसार, सोम कंपनी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। कंपनी के डायरेक्टर को इंदौर हाईकोर्ट से सज़ा मिल चुकी है और आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस रद्द करने का नोटिस भी दिया जा चुका है। उन पर अवैध कारोबार, जीएसटी चोरी और लोगों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
बियर फैक्ट्री में रीसायकलिंग का गोरखधंधा
सूत्र बताते हैं कि सोम कंपनी की बियर फैक्ट्री में ओमान से खाली बियर बैरल मंगवाए जाते हैं। इसके अलावा कर्मचारी स्थानीय दुकानों और कबाड़ी वालों से भी खाली बैरल खरीदकर उन्हें रीसायकल कर उपयोग में ले आते हैं, जिससे अवैध मुनाफा कमाया जा रहा है।
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे
चुनाव से पहले सख्ती: पश्चिम बंगाल में 510 करोड़ कैश-सामान पकड़ा