सोम कंपनी की बियर फैक्ट्री पर कस्टम विभाग का छापा, एक्सपोर्ट और इनपुट घोटाले की जांच जारी
पहले भी आरोपों के घेरे में रही सोम बियर फैक्ट्री, घटिया क्वालिटी और बोतलों की दोबारा पैकिंग का भी खुलासा
सोम कंपनी की बियर फैक्ट्री एक बार फिर विवादों में है। कस्टम विभाग की टीम ने कल सुबह फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की, जो आज दिनांक तक लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक्सपोर्ट और इनपुट किए जाने वाली बियर में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई है। सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में भारी मात्रा में पुरानी बियर की बोतलों को नष्ट किया जा रहा है। इन बोतलों को गिराने का काम बीते 24 घंटे से लगातार चल रहा है। यह वही बियर फैक्ट्री है जो पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुकी है। इसके डायरेक्टर को पूर्व में कोर्ट से सजा हो चुकी है, बावजूद इसके फैक्ट्री का लाइसेंस आबकारी विभाग द्वारा निरस्त नहीं किया गया। जानकारों का कहना है कि सोम कंपनी द्वारा लगातार एक के बाद एक अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, फैक्ट्री में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को भी भर्ती किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फैक्ट्री के कर्मचारी खाली बियर बोतलों की खरीद-फरोख्त में भी लिप्त हैं। ये बोतलें बाजार से एकत्र कर फैक्ट्री में दोबारा पैक की जाती हैं और ग्राहकों को नई बियर बताकर बेची जाती हैं। ऐसे में यह भी आशंका है कि बाजार में मौजूद कुछ बियर बोतलों में पुराना बैच नंबर और घटिया क्वालिटी की बियर हो सकती है, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ है।
कस्टम विभाग की छापेमारी के दौरान सोम बियर फैक्ट्री परिसर में पड़ी बोतलें नष्टीकरण जारी
🍺 सोम कंपनी की बियर फैक्ट्री पर कस्टम विभाग का छापा!
👉 एक्सपोर्ट और इनपुट घोटाले की जांच
👉 पुरानी बियर बोतलों की दोबारा पैकिंग का खुलासा
👉 घटिया क्वालिटी और उपभोक्ता की सेहत से खिलवाड़
सूत्रों के मुताबिक़ फैक्ट्री में बीते 24 घंटे से पुरानी बियर नष्ट की जा रही है।
⚖️ पहले भी कई मामलों में आरोपी रह चुकी है यह फैक्ट्री — लेकिन लाइसेंस अब तक निरस्त नहीं!
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे
चुनाव से पहले सख्ती: पश्चिम बंगाल में 510 करोड़ कैश-सामान पकड़ा