दिल्ली में सूरज निकला लेकिन उमस और गर्मी ने बरकरार रखा असर, मौसम विभाग का आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
नई दिल्ली: सतही हवाएं राजधानी में थोड़ा तेज हुई है। इसकी वजह से बढ़ते तापमान पर बुधवार को थोड़ा ब्रेक लगा। हालांकि उमस भरी गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानियों को बनाए रखा। अगले छह से सात दिनों तक बारिश की संभावनाएं नहीं है। हालांकि अभी अगले कुछ दिन जमीनी सतह पर हवाएं तेज रहेंगी। इससे धूल भी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है।
साफ रहा मौसम
बुधवार को मौसम साफ रहा। हवाओं की गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। इसकी वजह से तापमान के बढ़ने पर ब्रेक लगा। आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 59 से 89 प्रतिशत रहा। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।
सतही हवाएं रहेगी तेज
पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को भी सतही हवाएं तेज रहेगी। इनकी गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके बाद हवाएं कम हो जाएंगी। 12 से 16 सितंबर के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।
शुष्क रहेगा मौसम
स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले पांच दिनों से मौसम शुष्क ही है। बादलों के न होने की वजह से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। बुधवार को निचली सतही हवाएं तेज रहीं। अभी करीब छह से सात दिनों तक हालात ऐसे ही रहेंगे। सितंबर का महीना राजधानी में स्थिर मौसम वाला होता है।
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे
चुनाव से पहले सख्ती: पश्चिम बंगाल में 510 करोड़ कैश-सामान पकड़ा