बिना रॉयल्टी की गाड़ी पकड़ाई तो सख्ती से होगी कार्यवाही
भोपाल। में स्टोन क्रेशर आनर्स एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी क्रेशर मालिकों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी क्रेशर मालिक बिना रायल्टी के गाड़ी नहीं चलाएंगे और न ही किसी गाड़ी वाले को बिना रायल्टी गाड़ी भरने की अनुमति देंगे।बिना रायल्टी गाड़ी पकड़ाने पर सख्त कार्रवाई होगी।जिस क्रेशर से गाड़ी भरी गई है, उस खदान पर कलेक्टर से कार्यवाही होगी। साथ जी नये रेट निर्धारित किए गए हैं:
- 20mm: ₹18
- 14mm: ₹15
- 10mm: ₹15
- 6mm: ₹15
- Dust: ₹15
- CRM: ₹15
- WMM: ₹15
- रायल्टी: ₹160/घन मीटर (जीएसटी 5% अतिरिक्त)
एसोसिएशन ने कहा है कि निर्णयों को सख्ती से लागू किया जाएगा। दअरसल एसोसिएशन का मानना है कि बिना रॉयल्टी के कई गिट्टी डंफर चल रहे है। अवैध रूप से गिट्टी बिक रही है। अवैध डंफर नो एंट्री में भी चलते है।जिसके चलते डंफर से एक्सीडेंट भी बढ़ रहे है। पहले भी तमाम कोशिशों के बाद अवैध गिट्टी डंफर चल रहे है।इसलिए एसोसिएशन ने यह डिसीजन लिया है।
मथुरा में बाल कृष्ण के दर्शन को आए भगवान शिव, क्यों कहलाते हैं ‘शहर के कोतवाल’?
चाणक्य का बड़ा दावा—शादीशुदा ही बने शासक, तभी मजबूत होगा देश
सावधान! बच्चों के ये नाम बन सकते हैं परेशानी की वजह, जानिए क्यों