दिल्ली। दिल्ली में बड़ा खुलासा हुआ है। रेप और ड्रग रैकेट के आरोपों से घिरे शारिक मछली का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वह खुद नहीं बल्कि उसका नजदीकी सहयोगी गौरव चौहान नानखटाई का करीबी जैनेंद्र पाठक उर्फ जेके पाठक प्रियंक कानूनगो के घर पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, जेके पाठक, जो मूल रूप से सतना का रहने वाला है और बीते 20 सालों से दिल्ली में लाइजनिंग कर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर चुका है, केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं के साथ फोटोज खिंचवाकर उन्हें अपने सोशल मीडिया पर डालता है और इसी दबदबे का इस्तेमाल अफसरों और प्रदेश नेताओं पर प्रभाव जमाने में करता है।

कानूनगो के घर पहुंचकर जैनेंद्र पाठक ने कहा कि वह भोपाल के शारिक मछली के साथ प्रॉपर्टी का धंधा करता है और उसकी ओर से आया है, क्योंकि शारिक का भारी नुकसान हुआ है। उसने आग्रह किया कि शारिक को छोड़ा जाए। इस पर प्रियंक कानूनगो ने उसे सख्त लहजे में डांटकर भगा दिया।

बताया जा रहा है कि जेके पाठक अपने साथ मिठाई भी लाया था, जिसे वह कानूनगो को देना चाहता था। लेकिन जब बात नहीं बनी तो जाते समय वह मिठाई का डिब्बा घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग गया।
प्रियंक कानूनगो ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मिठाई के डिब्बे को जप्त कर लिया है।

 उल्लेखनीय है कि शारिक मछली पर गंभीर आरोप लगे हुए हैं 

हिंदू लड़कियों को ड्रग देकर बलात्कार करना, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना और उन्हें जबरन इस्लाम में धर्मांतरित कराना, वंचित तबके के हिंदू केवट–मांझी समाज के वंशानुगत अधिकार वाले तालाबों पर कब्जा कर मत्स्याखेट करना।
कानूनगो ने साफ कहा है कि इन मामलों की जांच पूरी सख्ती और सत्यनिष्ठा से की जाए