“सर तन से जुदा” – शारिक मछली के गुर्गे ने दी धमकी,
भोपाल। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल हो रहा है।शैलेश सिंह नाम के व्यक्ति ने धमकी दी है।शैलेश सिंह पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं शैलेश सिंह शारिक बहुत करीबी माना जाता है। हालांकि शैलेश सिंह ने कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।शारिक मछली गैंग से जुड़ा मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट वायरल हुई है। जिसमें खुलेआम “सर तन से जुदा” जैसी धमकी दी गई है। इस पोस्ट में भाजपा नेताओं और प्रदेश सरकार के एक मंत्री को लेकर भी विवादित बातें लिखी गईं।
पीड़ित अभिषेक जैन, जो लंबे समय से शारिक मछली के काले कारनामों का विरोध कर रहे हैं। लगातार इन धमकियों का शिकार हो रहे हैं। वायरल पोस्ट में अभिषेक जैन को बीच चौराहे पर गला काटने की धमकी दी गई है।गौरतलब है कि अभिषेक जैन पहले भी थाने में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। लेकिन अब तक अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।सोशल मीडिया पर इस तरह की खुली धमकी और हिंसा भड़काने वाले पोस्ट ने लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।कानून विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की धमकियां साइबर अपराध और आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आती हैं, जिन पर आईटी एक्ट और आईपीसी की कई धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई संभव है।
15 साल बाद वाम मोर्चा की राह पर ममता बनर्जी, एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए बड़ा राजनीतिक दांव
हरीश रावत का बड़ा बयान: “हां मैं तांत्रिक हूं, मैं घमंडी हूं”, जानें पूरा मामला
डिलीवरी बॉय पर हमला, मारपीट कर 3 LPG सिलेंडर लूटे