सारिक मछली के खिलाफ बोलने बालों को मिल रही है हत्या की धमकी
सारिक मछली परिवार के खिलाफ जो पीड़ित सामने आ रहे है उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। कही फेसबुक के जरिए तो कही सीधे वॉट्सअप कॉल पर। इतना ही नहीं ये धमकी देने वाले देश के प्रधानमंत्री और सनातनी हिंदुओं को भी गालिया दे रहे है। ताजा मामला सामने आया है जिसने अभिषेक जैन नाम पीड़ित ने पिपलानी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में कहा है कि उसे सारिक,नान खटाई सहित कई लोग जान से मारने की कोशिश कर रहे है।पीड़ित का कहना है में सारिक के कारनामों को उजागर कर रहा हूँ तो मुझे मारने की धमकी मिल रही है।पीड़ित सारिक से लंबे समय से परेशान है। सारिक ने पीड़ित को झूठे मुकदमे दर्ज कराकर कई बार जेल पहुंचाया है।पीड़ित जेन को फेसबुक के जरिए मैसेज आया है कि तू 365 दिन की सुरक्षा लेकर साथ चल ,गंदी गंदी गालियों,जान से मारने और तेरा हस्ल बहुत बुरा होगा। हालांकि पीड़ित ने थाने के चक्कर काटे।एक पुलिस कर्मी ने पहले कहा कि तुम सारिक का नाम मत लिखवाओ तुम्हारी शिकायत ले ली जाएगी। लेकिन मामला जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो पिपलानी पुलिस ने शिकायती आवेदन लिया।पीड़ित का साफ कहना है कि मुझे यदि कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार सारिक,गौरव उर्फ नान खटाई सहित आवेदन में दिए गए नाम दोषी होगे।दूसरा मामला सारिक के खिलाफ मुखर आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय सनातन सेवा भारत के अध्यक्ष को धमकी भरा चैट आया। एक मीडिया चैनल में डिबेट में अपनी बात रखनें से उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस वॉट्सअप चैट में आरोपी ने जान से मारने की धमकी देने के साथ प्रधानमंत्री मोदी और हिंदुस्तान के हिंदुओं को जानकार गाली दी। जल्द ही इस नंबर की भी शिकायत की जाएगी।पीड़ित अभिषेक जैन ने बताया है कुछ दिन से उसका कुछ गाड़िया और लोग पीछा कर रहे है। लेकिन धमकी मिलने के बाद साफ हो गया है कि मेरी फिल्डिंग की जा रही है।अभिषेक ने साफ कर दिया है कि वह इस गंदे मछली परिवार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। पीड़ितों का कहना है कि अब तक सारिक के खिलाफ एक भी नई FIR दर्ज नहीं हुई है।सभी पीड़ित जल्द डीजीपी साहब से मुलाकात करेंगे।
क्या पीड़ितों को डराने का काम सारिक ने नान खटाई को दिया है - ऐसा इसलिए क्यों कि अभिषेक जैन ने पुलिस शिकायत में नान खटाई का नाम भी लिखवाया है। इस कांड के होने के बाद नान खटाई कई बार कोकता और पीड़ितों के आसपास दिखाई दिया है।नान खटाई ब्लैक स्कॉर्पियो और व्हाइट कलर की xuv में 15 -16 लड़कों को लेकर पूरे शहर में घूम रहा है। एक पीड़ित ने दावा किया है कि नान खटाई किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल