भोपाल। ड्रग्स जिहाद,लव जिहाद, लैंड जिहाद,हथियार तस्करी सहित युवतियों से दुष्कर्म के मामले में बने आरोपी मछली परिवार के सबसे खास नान खटाई और चंद्रशेखर पांडे अचानक से ही बीते 2 सालों में करोड़ बन गए। बीते 2 महीने पहले ही इन रोड छाप लोगो ने जिसमें गौरव चौहान उर्फ नान खटाई ने नई स्कॉर्पियो और कभी एक टेलीकॉम कंपनी में सिम बेचने वाले चंद्रशेखर तिवारी ने नई फॉरच्यूनर कार ले ली।

हालांकि इन दोनों के पास इतना पैसा कैसे आए इसको लेकर एक व्यक्ति ने सभी जांच एजेंसियों को शिकायत भेजी है। जानकारी के अनुसार कभी साल में 50 हजार की आमदनी वाले ये रोड छाप अचानक से कैसे करोड़पति बन गए।जांच पड़ताल में पता चला कि सारिक के करीबी होने के चलते इस दोनों ने फर्जी तरीके से जमीनों का घोटाला किया।

जिहादी सारिक मछली ने जो एकता ग्रीन और कोर्टयार्ड प्राइम कॉलोनी काटी है उसमें ये दोनों  डायरेक्टर है। दोनों ही कॉलोनियों को फर्जी तरीके से बेचा गया है। दोनों ने भोले भाले लोगों को कम दाम में जमीन देने और सभी प्रकार की जमीन की परमीशन फर्जी तरीके से दिखाकर बेची है। आने वाले समय में ये भोले भाले लोग भी इनकी शिकायतें जांच एजेंसियों को करेंगे। दरअसल इन दोनों कॉलोनियां के फर्जीवाड़े का खुलासा जिहादी सारिक के कांड को खुलने के बाद से हुआ। आज कलेक्ट्रेट ने हुई जनसुनवाई में कोकता निवाशी शरीफ खान ने शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि सारिक ने उसकी करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से लोधी बिल्डर को बेच दी है।

उसका कहना है कि उसकी जमीन पर बिना किसी जानकारी के गोविंदपुरा राजस्व न्यालय से मिलीभगत कर फर्जी नामांतरण करते हुए अवैध कॉलोनी बनाई गई है। इस कॉलोनी को डेवलप करने के लिए पूरा पैसा मछली खानदान ने लगाया है। पूरी मशीनरी भी मछली परिवार की लगाई गई है।मेरे जमीन पर अवैध कॉलोनी काटना शुरू हो गई है।आवेदन देते हुए सख्त कार्यवाही की मांग पीड़ित ने की है।पीड़ित ने बताया कि सारिक के गुंडे गौरव चौहान उर्फ नान खटाई और चंद्रशेखर पांडे उन्हें धमका रहे है।

गौरव चौहान उर्फ नान खटाई मछली परिवार का बहुत करीबी है।इसको जानने वाले लोगों ने बताया कि एक साल पहले तक यह खटाई एक सफेद कलर की स्कूटी से शहर में घूमता दिखाई देता था। नान खटाई ने 6 महीने पहले बिट्टन मार्केट स्थित एक पूल संचालक के पैसे खा लिए।बताया जा रहा है कि एक विभाग से काम करवाने के लिए नान खटाई ने 4 लाख नगद ले लिए।उसके बाद से नान खटाई ने उसका कोल उठाना बंद कर दिया।जब पूल संचालक ने उसके करीबी से बोला कि में नान खटाई के खिलाफ शिकायत करूंगा तो नान खटाई ने उसे बड़े नेताओं के साथ सीधे संबंध होने का हवाला दिया और कहा कि में तुम्हे देख लूंगा।

ऐसे में संचालक ने कहा कि इन मसलों में पढ़ने से अच्छा है कि पैसे भूल जाओ। इसी प्रकार शहर की एक प्रतिष्ठत कपड़ा संचालक दुकान के मालिक ने बताया कि नान खटाई हमारी दुकान से लाखों रुपए के कपड़े सिलवा चुका है। लेकिन जब भी उससे उधारी मांगो वह बजंदारी दिखाना शुरू कर डेटा है।

भोपाल शहर में नान खटाई 2 दर्जन से ज्यादा लोगों के पैसे खा चुका है। नान खटाई को जानने वाले कहते है कि उसका अब तक का जीवन लोगो के पैसे खाकर चल रहा है। मछली परिवार का करीबी नान खटाई ड्रग्स और लड़कियों का बड़ा सप्लायर कहा जाता है।नान खटाई का मुख्य काम भोपाल के पब्स में ड्रग्स की सप्लाई करने का है।