भोपाल आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है ।
भोपाल : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

भोपाल से लगभग 12 किलोमीटर दूर शांति नगर में लखन बंजारा के घर से लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। इसके अलावा पड़रिया में कमला बाई के घर से 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा और 500kg महुआ लाहन व शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई।

आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(1) च के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही