भोपाल ।   भोपाल में छात्राओं के साथ लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में ड्रग्स का कनेक्शन भी सामने आया है। दरअसल आज पुलिस ने टी आई टी कॉलेज के पास मौजूद क्लब 90 को सील कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक डांस सेंटर के बाद यह दूसरा बड़ा अड्डा था। जहाँ पर लड़कियों के सप्लाई होने की पटकथा लिखी जाती थी।डांस सेंटर में नाबालिग लड़कियों को टारगेट किया जाता था,तो वहीं इस क्लब में कॉलेज की छात्राओं को टारगेट किया जाता था।पुलिस ने इस क्लब को जाँच करने के बाद सील किया है।इस क्लब का संचालन करता तो हिंदू युवक मोहित बघेल था, मगर परदे के पीछे इस क्लब का संचालन और इस पूरे सिंडिकेट का सरगना सारिक मछली है।जिसने अपने रसूक के दम पर इस क्लब के लिए ज़मीन नगर निगम से लीज पर दिलाई थी।जिसको चलाने के लिए सारिक ने अपने गुर्गों को दे रखा था। यही गुर्गे  क्लब में लड़कियों को टारगेट करता था। साथ ही इन्ही गुर्गों में से एक युवक गौरव चौहान अपने दूसरे गुर्गों के माध्यम से इन सभी लड़कियों को ड्रग्स उपलब्ध करवाता था। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सारिक और ड्रग्स सप्लाई करने वाले गौरव के लिए एक बड़े नेता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को फोन लगाया है।  पुलिस के विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में सरगना सारिक और ड्रग सप्लायर गौरव चौहान का नाम भी आया है। लेकिन एक राजनेता के चलते अब तक दोनों बचे हुए हैं।

लड़कियों को भेजा जाता था डांस शो के नाम पर शहर के टॉप वी आई पी का मनोरंजन करने फॉर्म हाउस पर 

महज 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक में भेजा जाता था लड़कियों को 

नाबालिग लड़कियों के लिए जाते 1000 रुपए और बालिक लड़कियों के लिए जाते थे 3000 रुपए 

प्यारे मियां जैसा ही मामला निकल कर आया सामने 

नाबालिक और युवती को डांस क्लाश देने बाला साहिल करता था लड़कियों की सप्लाई

लड़कियों को vip फॉर्म हाउस के अलावा होटलों में भी पहुंचाता था आरोपी 

वहाँ शहर के वी आई पी लोगों के लिए शराब पीकर डांस शो करती थी लड़किया 

शहर के कई बड़े वी आई पी लोगो के पास पहुंचाया जाता था लड़कियों को 

सूत्रों की माने तो - ड्रग्स और शराब पिलाकर लड़कियों के साथ होता था रेप

नशे की हालत में लड़कियों का बनाया था वीडियो

इन सभी आरोपियों का एक सूत्रीय काम था हिन्दू लड़कियां टार्गेट पर

कांड में कई नामचीन बदमाशों का नाम भी आया सामने

बड़े रसूल के चलते नहीं हो पा रही है कार्यवाही

जिस निजी कॉलेज की लड़कियों के साथ घटना घटित हुई, उसी कॉलेज के पास एक फार्म हाउस मौजूद

सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा कांड उसी फॉर्म हाउस में ही हुए

फर्म हाउस में ही लड़कियों के साथ होते थे गलत काम

इसके बाद शुरू होता था रूह कपा देने वाला घिनौना कृत्य।इस क्लब में लड़कियों का ब्रेन वाश कर भेजा जाता था। बड़े बड़े फॉर्म हाउस पर जहाँ पर बड़े बड़े वी आई पी लोग इन लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाते थे।इसी क्लब के आगे बने फॉर्म हाउस भी पुलिस की जद में आ रहा है।हालाकि भोपाल या प्रदेश का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी एक वरिष्ठ पत्रकार जिनके रसूल के सामने दिग्गज नेता भी पानी भरते थे प्यारे मियां का भी इसी तरह का मामला निकल कर सामने आया था जिसमें कुछ नाबालिग लड़कियों को टारगेट कर इनके अड्डे पर रोमांस करने के लिए बुलाया जाता था और वहा बड़े बड़े पत्रकार और उद्योगपति इन लड़कियों के साथ रेप करते थे

मगर उस पूरे मामले पर कई नामों को पुलिस ने दफ़न कर दिया था

ऐसा ही मामला फिर से भोपाल में उजागर होने के बाद पुलिस की नींद और चैन उड़ा हुआ है लिहाजा इस मामले पर भी भारी रसूल रखने वाले और अपने आप को बीजेपी का कार्यकर्ता कहने वाले का नाम निकल कर आ रहा है कौन है सारिक मछली -बीते दिनों भोपाल में एक युवक का नग्न वीडियो सामने आया था जिसमें उसकी कुछ लोग बेइंतहा पिटाई कर रहे थे। पिटाई के बाद एक युवक का वीडियो सामने आया था जिसमें उसने सारिक मछली के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरी पिटाई सारिक मछली ने कराई है। इसके बाद भी पुलिस ने सारिक को आरोपी न बनाते हुए अन्य लोगों को आरोपी बनाया और जेल पहुंचाया। पुलिस के। विश्वसनीयसूत्रों ने उस दौरान बताया था कि बीजेपी के एक बड़े लीडर ने अधिकारी को कॉल कर सारिक का फेवर लेने की बात कही थी।