पुलिस विभाग में फेरबदल, 55 इंस्पेक्टर बदले गए, किसे कहां मिली नई पोस्टिंग?
भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सोमवार देर रात निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की। इस सूची में 55 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षक शामिल हैं। इस तबादले में नर्मदापुरम जिले को तीन नए निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षक आवंटित किए गए हैं, जिनमें मदनलाल पवार, आदित्य सेन और राजेश कुमार दुबे शामिल हैं।

नवनियुक्त अधिकारियों का अनुभव
कार्यवाहक निरीक्षक मदनलाल पवार इससे पहले नर्मदापुरम और इटारसी में सेवाएं दे चुके हैं। उनके साथ आदित्य सेन और राजेश कुमार दुबे भी जल्द ही जिले में कार्यभार संभालेंगे। इन अधिकारियों की नियुक्ति के बाद माखननगर थाने को तीन सितारा अधिकारी मिलने की संभावना है, जो अब तक दो सितारा अधिकारियों के बल पर चल रहा था।


माखननगर थाने की स्थिति
निरीक्षक राजयपाल सिंह जादौन का तीन महीने पहले माखननगर थाने से पुलिस लाइन में तबादला हुआ था। तब से एसआई हेमंत निषाद थाने का प्रभार संभाल रहे हैं
मौसम ने बदला रंग: बारिश से राहत, लेकिन 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
मिशन दृष्टि की गूंज दुनिया में: पीएम मोदी के पोस्ट पर एलन मस्क का रिएक्शन
जांच एजेंसियों को मिले वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज
सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूत शुरुआत, निवेशकों का भरोसा बढ़ा