IGI एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ी दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी, तीन भारतीय यात्री गिरफ्तार
दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बैंकॉक से आए तीन भारतीय यात्रियों के सामान से जहरीले सांप, मकड़ी, छिपकलियां आदि बरामद की गईं हैं। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों 23 फरवरी की रात 1:35 बजे फ्लाइट नंबर AI-303 से IGI एयरपोर्ट पर उतरे थे। कस्टम की टीम ग्रीन चैनल क्रॉस करते ही इन्हें चेकिंग के लिए रोका, तो मामले का खुलासा हुआ।
चेक इन के दौरान लगेज में मिले दुर्लभ जीव
कस्टम ऑफिसर के अनुसार चेक-इन के दौरान तीनों के लगेज की जांच में अवैध रूप से लाए गए जीवित दुर्लभ वन्यजीव बरामद किए गए। जिनमें 5 कॉर्न स्नेक, 8 मिल्क स्नेक, 9 बॉल पायथन के अलावा छिपकली की नस्ल के दाढ़ी वाले 4 ड्रैगन, 7 क्रेस्टेड गेको, 11 कैमरून ड्वार्फ गेको, एक गेको के साथ 14 मिलीपीड्स और एक दुर्लभ नस्ल की मकड़ी शामिल हैं। इनको जब्त करके तीनों हवाई यात्रियों को आगे की जांच के लिए उन्हें संबंधित डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है।
कस्टम की टीम कर रही पूछताछ
कस्टम ऑफिसर का कहना है कि वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए टीम लगातार अलर्ट रहती है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर या प्रोफाइलिंग की जानकारी मिलने पर तुरंत कारवाई की जाती है। इनके खिलाफ अवैध तस्करी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, वन्य जीव (संरक्षण) अंतरराष्ट्रीय व्यापार संधि और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कारवाई हो सकती है। कस्टम की टीम पूछताछ के बाद आगे तस्करी के नेटवर्क को भी उजागर करने के लिए प्रयास कर रही है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव