पुलिस विभाग मैं फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, बदले गए एसआई के प्रभार
भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली और 21 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात आदेश जारी कर उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के ट्रांसफर के आर्डर जारी कर दिए है।
21 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना
पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में 21 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिसमें 17 उप निरीक्षकों और 4 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें विभिन्न इकाइयों से राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है।
5 वर्ष के लिए राज्य साइबर सेल में तबादला
पीएचक्यू ने अपने आदेश में कहा है इन शासकीय सेवकों को स्वयं के निवेदन पर स्वयं के व्यय पर अस्थाई रूप से अगले आदेश तक अगले 5 वर्ष तक के लिए राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया जाता है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही